एक ही श्रीराम नाम का जाप करने से कोई रोग मुक्ति की कामना करता है, कोई धन आकर्षित करने की, तो कोई शत्रुओं पर विजय पाने की। मन्त्र एक है, लेकिन इच्छाएँ अलग-अलग हैं। आखिर एक ही मन्त्र से अलग-अलग इच्छाओं के लिए साधना कैसे की जाती है? इसका रहस्य है मन्त्र दीक्षा!
आपने हनुमान जी की सामर्थ्य के बारे में सुना है। वे केवल श्रीराम के नाम का जाप करते हैं, लेकिन उसी नाम के बल पर ऐसे कार्य कर दिखाते हैं, जिन्हें देखकर संसार आश्चर्यचकित रह जाता है। अब सोचिए, जब श्रीराम का नाम एक है, तो मन्त्र साधना में अपनी इच्छा के अनुरूप उसका प्रयोग करना कितना महत्त्वपूर्ण होगा!
इसे एक उदाहरण से समझिए। चावल एक ही है, लेकिन उसी से खीर भी बनती है, पुलाव भी और अनेक स्वादिष्ट व्यंजन भी। चावल नहीं बदलता, लेकिन उसे बनाने का तरीका बदलने से परिणाम बदल जाता है।
इसी प्रकार, मन्त्र केवल कुछ शब्दों का समूह नहीं है। साधना में यह समझना भी आवश्यक है कि अपनी मनोकामना के लिए उस मन्त्र का उपयोग किस प्रकार किया जाए।
यहीं मन्त्र दीक्षा का महत्त्व सामने आता है।
मेरी साधना-पद्धति के अनुसार, मन्त्र दीक्षा में गुरु साधक की इच्छा के अनुरूप मन्त्र के प्रयोग की दिशा निर्धारित करता है, ताकि साधक अपनी मनोकामना के अनुकूल आध्यात्मिक ऊर्जा आकर्षित करने के उद्देश्य से मन्त्र जाप कर सके।
इसीलिए केवल पुस्तक से मन्त्र जान लेना और दीक्षा लेकर उसे अपनी साधना के उद्देश्य के अनुरूप उपयोग करना, दोनों अलग बातें हैं।
यदि आपके मन में भी कोई अधूरी इच्छा है, धन-समृद्धि की कामना है या जीवन की किसी समस्या का समाधान चाहते हैं, तो अपनी साधना को बिना दिशा के क्यों शुरू करें? उचित मन्त्र दीक्षा और मार्गदर्शन के साथ अपनी साधना को एक स्पष्ट उद्देश्य दीजिए।
याद रखिए, संकल्प आपका है, जाप आपको करना है और सही दिशा चुनना आपकी साधना का महत्त्वपूर्ण कदम है।
अपनी इच्छापूर्ति और समस्या निदान के लिए मन्त्र दीक्षा एवं मार्गदर्शन हेतु सम्पर्क करें।
अक्षर मन्त्र तन्त्र यन्त्र
9213816442
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.